जबलपुर - मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है जबलपुर की क्राइम ब्रांच पुलिस और संजीवनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर के महावीर नगर में विजय गुप्ता नाम का व्यक्ति घर पर नकली घी बनाने का काम कर रहा है मुखबिर की सूचना पर संजीवनी नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए विजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है
45 किलो नकली घी किया बरामद
विजय गुप्ता के कब्जे से पुलिस ने 45 किलो नकली घी बरामद कर लिया है वहीं मौके से एसेंस की बोतल भी पुलिस ने बरामद की है पुलिस के अनुसार विजय गुप्ता लंबे समय से नकली घी का कारोबार कर रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और खाद्य विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है l