जिले के विक्टोरिया अस्पताल के बाहर पुलिस ने एनएसयुआई कार्यकताओं पर जमकर लाठीयां भांजी। पुलिस ने कार्यकताओं को दौड़ा—दौड़ा कर पीटा। वहीं एक कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
दरआसल जबलपुर शहर में एनएसयुआई कार्यकर्ता शहर में करोना संक्रमण के से पीड़ीत मरीज़ों को अस्पतालों द्वारा मची लूट के खिलाफ प्रदर्शन् कर रहे थे। यह कार्यकर्ता बड़ी ओमती इलाके से जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुचें और निजी अस्पलातों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एनएसयुआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, जिला प्रशासन के संरक्षण में निजी अस्पताल मरीज़ों को लूट रहे हैं। जिन पर कोई ठोस कार्यवाई नही हो रही है।
यह कार्यकर्ता अस्पतालों में अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यकता स्वास्थ विभाग को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। लेकिंन पुलिस ने अस्पताल के अंदर घुसने नहीं दिया, अस्पताल का गेट बंद कर दिया, जिससे कार्यकर्ता भड़क गये और हंगामा करने लगें और अस्पताल के बंद गेट के सामने घरने पर बैठ गये। भीड़ को उत्तेजित होकर हंगामा करते देख, वहॉं पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के चलते अस्पताल के बाहर भगदड़ मचगई। कई कार्यकर्ता पिटने से बचने के लिए यहॉं—वहॉं भागते नज़र आये। जिसको जहॉं जगह मिली उस ओर भाग निकला। वहीं भीड़ में से एक व्यक्ती को गिरफ्तार भी किया है।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा होने के कारण प्रदर्शन में भीड़ को तितर—बितर करने के लिए बल प्रयोग किया गया है। वहीं एक व्यक्ती जिसे गिरफ्तार किया गया है, वह मदन महल थाना में दर्ज एक प्रकरण में आरोपी था।