०८-०९-२० को ठीक आठ बजे एमपीईईबी से जलपरी मार्ग पर तेंदुए के शावक को देखा गया। प्रत्क्षदर्शियो के अनुसार तेंदुए की पहचान संदेहजनक नहीं है। म.पी.ई.बी. के सुरक्षा कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों एवं आने जाने वालो को सतर्क किया जा रहा है।
ज्ञात हो कुछ माह पहले भी पास ही के क्षेत्र नया गांव तेंदुए के अतांक से पीड़ित व भयभीत रहा है,जब एक तेंदुआ पालतू श्वान को उठा कर ले गया था।
क्षेत्र में डर का माहौल है।
संवाददता- ऋतुराज पांडे
जबलपुर