अरुण उइके ने संभाला SDOP का प्रभार


मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन-2016 के पुलिस ऑफिसर अरुण कुमार उइके ने बुधवार को शहपुरा SDOP का चार्ज ले लिया। वह पूर्व SDOP लोकेश कुमार मार्को की जगह आए हैं। लोकेश का 14 सितंबर को रेल DSP के रूप में जबलपुर तबादला हुआ है। उसी दिन अरुण का भी उज्जैन विसबल की 32वीं वाहिनी में सहायक सेनानी के रूप में ट्रांसफर हुआ था, लेकिन शहपुरा में SDOP का स्थान होने के कारण उनका उज्जैन ट्रांसफर कैंसल कर गृह मंत्रालय ने शहपुरा में पदस्थापना दे दी। चार्ज लेने के बाद अरुण से डिंडौरीडॉटनेट से बातचीत में कहा कि उनका फोकस जनता को साथ लेकर क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगाना होगा। वह पूर्व की तरह शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, बदमाशों की धरपकड़, पब्लिक अवेयरनेस के लिए कैंपिंग, नागरिकों की समस्याओं का ऑन स्पॉट डिसीजन जैसी एक्टिविटीज जारी रखेंगे।


टिप्पणियाँ