केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने की कृषि विकास कार्यों की समीक्षा


केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने की कृषि-विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश


डिंडोरी। शहपुरा मंडला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सांसद और केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज डिंडौरी जिले के दौरे पर पहुंचे। वह शहपुरा विकासखंड की बैठक में शामिल हुए और कृषि-विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री को अपनी समस्याएं भी सुनाईं, जिनके निदान के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक डॉ. सीएस भवेदी, जिपं सदस्य इंद्रावती धुर्वे, शहपुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष थानी सिंह धुर्वे, जपं उपाध्यक्ष व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष टेकेश्वर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत,भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। 


टिप्पणियाँ