मण्डला 12 अगस्त 2020
जिले में इस वर्ष एक जून से 12 अगस्त के दौरान 609.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 806.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 196.6 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अगस्त को मण्डला तहसील में 8.4 मिमी., नैनपुर में 29.1, बिछिया में 5.2, निवास में 7.2, घुघरी में 2.5 तथा नारायणगंज में 4.6 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 12 अगस्त को 9.5 औसत वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में अब तक 609.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
• Manish Tiwari