भूमि पूजन की खुशि में दीपों से जगमगा उठी खेरमाई नगरी,1312 बॉयस ने मनाया दीपोत्सव


राम जन्म भूमि पूजन का उत्साह देश भर में देखने को मिल रहा है


मंडला। अयोध्या नगरी में वर्षों के इंतज़ार के बाद, श्री_राम_मंदिर के भूमि_पूजन के अवसर पर खेरमाई मंदिर निवास में 1312 बॉयस के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया साथ ही आरती भी की गई। दीपो मंदिर को सजाया गया. हम बता दे की  आज दीपावली जैसा माहौल रहा। जो कि नगर ही नही बल्कि पूरे देश और विदेश में भी असीम उल्लास का माहौल है।


इस अवसर पर अभिषेक ठाकुर ने बताया, सम्पूर्ण विश्व के कोटि कोटि हिन्दू धर्मावलम्बियों के आस्था से जुड़े श्री राम मंदिर निर्माण का जो संकल्प लिया गया था, वो संकल्प पूर्ण होने जा रहा है, 
ये हमारा सौभाग्य है, हम सभी के लिए गौरव का क्षण है, जब देश मे   आज कई 100 वर्षों बाद प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण आज से शुरू हुआ है।


नर्मदा संदेश समाचार मंडला 
संवाददाता-आलेख तिवारी 
Contect. +916268902646


टिप्पणियाँ