जबलपुर| आज सुबह करीब ६:३० बजे अज्ञात महिला द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला कर डिवाइडर को टक्कर मार दी। जिसमे महिला को मामूली चोटें आईं है। घटना ग्वारीघाट मार्ग पर स्थित ठीक रामपुर चौकी के सामने की है। पुलिस बल द्वारा मौके से तुरंत वाहन अलग कराया गया। ज्ञात हो कि आज सोमवती5 अमस्या के कारण सुबह से ही ग्वारीघाट में भीड़ जुटने की आशंका के चलते प्रशासन ने पहले ही मार्ग अवरुद्ध कर रखा है, जो कि बढ़ती महामारी के खिलाफ एक सुरक्षित कदम है। ग्वारीघाट में भी उचित पुलिस बल को व्यवस्था कि गई है।
संवाददाता - ऋतुराज पांडे