*
बिहार में कोरोना की भीषण स्थिति को देखते हुए गुरुवार से 15 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 21 हजार से भी ऊपर चला गया है। संक्रमण के मामले में पटना सबसे ऊपर है। बिहार में बाढ़ का संकट भी गहराता जा रहा है। कई नदियां खतरे के निशान को पार कर गईं हैं। गोपालगंज में सत्तरघाट पुल पास एक अन्य छोटे पुल का एप्रोच पथ गंडक नदी के दबाव के कारण टूट गया है। सारण तटबंध पर गंडक के दबाव के कारण रिसाव हो रहा है।
इसी बीच 15 दिनों के लिए फिर लागू हुआ फिर से लॉकडाउन लागू हुआ है।
इस दौरान पूरी सख्ती बरती जाएगी। सड़कों पर अनावश्यक निकलने पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किया गया है। किन्तु कुछ जरूरी सेवाओं में छूट भी दी गई है।
राज्य में सुबह से ही सड़कों पर पुलिस सक्रिय दिखी। पटना के फतुहा में सभी दुकानें बंद पड़ी हैं तो सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा।
नर्मदा संदेश - जबलपुर
संवाददाता - ऋतुराज