जन समस्या निवारण संस्थान के समस्त पदाधिकारियों व जबलपुर जिलाध्यक्ष द्वारा कोविड-19 महामारी में जबलपुर कलेक्टर भरत यादव के अविश्मरणीय कार्य एवं प्रशासनिक प्रबंध व गतिविधियों का संचालन किया गया है जो की अविश्मरणीय तथा सराहनीय है। हमेशा की तरह जन समस्या निवारण संस्था जो की समाज के हर वर्ग, विभाग, संस्था के लोगों द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्य का ध्यान रखती है व प्रोत्साहित करती है।
कलेक्टर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के प्रति, संस्था की ओर से सम्मान पत्र एवं पुष्पगुच्छ सप्रेम भेंट कर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश प्यासी एवं प्रदेश प्रभारी रानू शर्मा के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया, इस शुभ अवसर पर" जन समस्या निवारण अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।