हनीट्रैप का खुलासा, फर्जी डीएसपी बनकर पीड़ितों से लाखों की वसूली


छत्तीसगढ़  बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आई है यहां जिले में हनीट्रैप के एक मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। मामले का खुलासा एसपी प्रशांत अग्रवाल ने किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक क्राइम ब्रांच का फर्जी डीएसपी बनकर पीड़ितों से लाखों की वसूली करता था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है





इस हनी ट्रैप में मध्यप्रदेश के सागर जिले से मास्टरमाइंड मुकेश कुर्मी उर्फ मुकुल शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके मामले में 7 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश कुर्मी उर्फ मुकुल शर्मा, सूरज सारथी, आरक्षक रामकुमार खांडेकर, कृष्णा शर्मा, आकाश कुमार निर्मलकर समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पिछले 6 महीने से बिलासपुर में हनीट्रैप रैकेट चल रहा था। इसमें पेंड्रा जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक रामकुमार खांडेकर भी पैसे की लेनदेन में शामिल था।


कहा जा रहा है कि पीड़ित से अश्लील वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने दो लाख रुपए मांगे थे। पीड़ित के अनुसार उसने हनीट्रैप गिरोह को 36 हजार अब तक दे चुका है। पुलिस ने इन सभी आरोपितों से घटना में उपयोग किये गए 6 नग मोबाइल, बैंक पर्ची डिटेल तथा 15 हजार रुपए नगद जब्त किये हैं।




टिप्पणियाँ